लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

नार्थ-ईस्ट पहुंची ‘मानसून एक्सप्रेस’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश में मानसून सीजन शुरू हो चुका है। केरल, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद ‘मानसून एक्सप्रेस’ नार्थ ईस्ट पहुंच चुकी है। इस वक्त पूर्वोत्तर के सभी राज्य झमाझम बारिश में नहाए हुए हैं। तो वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है और इसी वजह से उसने आज भारत के कई प्रांतों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। विभाग ने कहा कि मानसून के कारण आज मुंबई में भी बारिश हो सकती है।

नार्थ-ईस्ट पहुंची ‘मानसून एक्सप्रेस’ उसने बताया है कि मानसून ने रविवार को महाराष्ट्र के तीस प्रतिशत भाग को कवर कर लिया है। पूर्वोत्तर के बाद ‘मानसून रेल’ ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगी। आपको बता दें कि मानसून ने 3 जून को केरल में दस्तक दी थी।

दिल्ली में बरसेंगे बादल एक तरफ मानसून और दूसरी तरफ दिल्ली के मौसम ने सबको हैरानी में डाला हुआ है। मई में बेहद ठंडी रहने वाली दिल्ली में शनिवार से पारा चालीस के पार चला गया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज से लेकर अगले 3 दिनों तक आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली की हवा भी काफी खराब रह सकती है। तो वहीं आज पारा 42 के भी पार जा सकता है। दिल्ली की इस बदले मिजाज से खुद वैज्ञानिक भी हैरान है।

यहां भी बरसेंगे बादल ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, यूपी, एमपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु ,असम, मेघालय, मिजोरम, बिहार, झारखंड में भारी बारिश की उम्मीद है तो वहीं राजस्थान, गुजरात में हल्की बारिश संभव है तो वहीं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *