उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

 टाटामिल फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर बस नीचे गिरी

कानपुर। गुरुवार को 16 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस नीचे टाटामिल फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। दरअसल एक रिक्शा चालक को बचाने के क्रम में बस ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।इस संबंध में कानपुर डीसीपी अनूप सिंह ने बताया कि टाटामिल फ्लाईओवर से एक बस अपना नियंत्रण खोने के कारण नीचे गिर गई जिसमें 16 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।

कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।कानपुर मेंबस चालक का कहना है कि टाटामिल फ्लाईओवर पर एक रिक्शा चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से यह हादसा हो हुआ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *