देश लेटेस्ट न्यूज़

महाराष्ट्र में 3 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक पॉवरलूम कारखाने की दीवार और छत गिरने से 3 मजदूरों की जान चली गई है। इस हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना शुक्रवार शाम को हुई और सभी के शवों को देर रात बाहर निकाला गया है। मृतकों में मनसुख भाई (45), रणछोड़ प्रजापति (50) और भगवान जाधव (55) शामिल हैं। घायलों को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ठाणे के रीजनल डिजास्टर मैनेजमैंट सेल (RDMC) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि यह दुर्घटना तुकाराम कंपाउंड स्थित फैक्ट्री में हुई है।

सभी शवों को ठाणे के सरकारी हॉस्पिटल में भेज दिया गया है और सभी के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। ये सभी ठाणे के बाहर के रहने वाले थे और यहां किराए पर रह रहे थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *