गोंडा। जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां तालाब में नहाने गए 5 बच्चों की डूबने से हुई मौत। एक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। सभी बच्चे एक ही परिवार के थे। मरने वाले 3 लड़के और 2 लड़कियां थीं। इनमें चंचल, रागिनी, प्रकाशिनी, शिवाकांत और मुस्कान की मौत हुई है। SP संतोष मिश्रा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये सभी बच्चे रसूलपुर गांव के रहने वाले थे।
मिट्टी निकालने गए थे बच्चे
स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे मिट्टी निकालने के लिए तालाब गए थे। इस दौरान खेलते-खेलते तालाब में नहाने लगे। बच्चे बीच तालाब में खेलते हुए चले गए और डूब गए। बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।