उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

हाईवे पर बस-टेम्पों की टक्कर में 17 लोगों की मौत

कानपुर। मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। यहां के किसान नगर में हाईवे पर एसी बस और टेम्पो में भिड़ंत हो गई। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 11 की उम्र 30 साल से भी कम थी।

हादसे में करीब 15 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने PMNR फंड से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से भी मृतकों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा दिए जाएंगे।

घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गए

हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन घायलों और मृतकों के शव इतने ज्यादा थे कि एंबुलेंस भी कम पड़ गए। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम ने लोडर के जरिए कई घायलों को हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसा उस वक्त हुआ, जब हाईवे पर DCM का ड्राइवर बस को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान टेम्पो दोनों के बीच में फंस गया।

सभी मृतक एक ही गांव के

हादसे में जितने लोगों की मौत हुई है, उनमें सभी टेम्पो में सवार थे। उसमें करीब 18-19 लोग थे। सभी कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र के लाल्हेपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि ये लोग एक बिस्किट फैक्टरी में काम करते थे। नाइट शिफ्ट में काम के लिए फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

कानपुर से सूरत जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार जय अंबे ट्रेवल्स की स्लीपर बस कानपुर से गुजरात के सूरत जा रही थी। इसमें करीब 115 लोग सवार थे। कानपुर से 15 किलोमीटर दूर बस जैसे ही किसान नगर पहुंची पीछे से एक DCM ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने आ रहा टेम्पो बीच में फंस गया और ये हादसा हो गया। टेम्पो में सवार सभी लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा बस में सवार कई लोगों की भी मौत हुई है।

एक साथ 7 शव लेकर अस्पताल पहुंचा लोडर

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोडर में भरकर कई शव अस्पताल पहुंचाए गए। एक लोडर में 7-7 शव रखकर हैलट अस्पताल लाए गए। दर्दनाक मंजर देखकर हर कोई सहम सा गया। हैलट अस्पताल प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को घर से वापस बुला लिया गया है।

मृतकों के नाम-

1. गोलू परिहार पुत्र शिव लखन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।

2. धनीराम पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष।

3 .बलवीर सिंह यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष।

4 .सुरेंद्र यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 45 वर्ष।

5.अन्नू सिंह पुत्र भानु प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष।

6. ज्ञानेंद्र सिंह परिहार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष

7. धर्मराज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।

8 गौरव पुत्र त्रिभुवन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष।

9. राममिलन पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।

10 रजनीश पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम लालैपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष

11. नन्हू पासवान पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष

12.करन सिंह पुत्र मेवा लाल निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष।

13 राममिलन पुत्र धनी राम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष।

14.लवलेश पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।

15. शिवचरण पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।

16. उदय नारायण पुत्र राम भजन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष।

17. सुभाष पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *