मिशन शक्ति फेज 3 के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान को देखते हुए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सपनों को साकार करने के लिए मद्धेशिया समाज ने आज जैतपुरा थाने के महिला सिपाही को सम्मानित किया ,बताते चलें कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने हमारे देश की महिलाओं को सम्मान के लिए नारी शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान का नारा दिया है उसी को देखते हुए आज मनोज मद्धेशिया जी ने जैतपुरा थाने के महिलाओं का सम्मान किया।
मनोज मद्धेशिया ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिलाओं के सम्मान के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ किया है हम उस मिशन शक्ति का सम्मान करते हैं और नारी के सुरक्षा के लिए हर प्रयास हम करेंगे हमारा समाज करेगा जिस तरह से देश में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार बढ़ती जा रही है मिशन शक्ति से यह अत्याचार कम होगा नारी को भरपूर सम्मान एवं इज्जत दी जाएगी इसका हम जोरदार
स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई देते हुए धन्यवाद देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी जैतपुरा शशि भूषण राय, मनोज मद्धेशिया, रवि गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, उज्जवल गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।