उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे 2 युवकों का दम टूटा, 2 अन्य बेहोश, आखिर अंदर ऐसा क्या था?

रेवाड़ी हरियाणा में रेवाड़ी के रामगढ़ रोड स्थित एक मुर्गी फार्म में एं में एक बकरी गिर गई। उसे बचाने उतरे दो युवकों की कुएं के अंदर मौत हो गई, जबकि अन्य दो बेहोश हो गए। समय रहते दो युवकों अन्य श्रमिकों ने बाहर निकाल लिया, वरना चार लोगों की जान चली जाती। डॉक्टरों का कहना है कि, कुएं के अंदर जहरीली गैस है। गुरुवार सुबह उसी वजह से दो मौतें हुई होंगी।

सदर थाना पुलिस ने बताया कि, मृत श्रमिकों को कुएं से निकाल लिया गया है और आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। उस कुएं में जहरीली गैस की वजह से श्रमिकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पता चला है कि, कुएं में एक बकरी गिर गई थी। वहां काम करने वाला यूपी के धर्मपुर का निवासी दुर्गेश उसे बचाने कुएं में उतरा तो बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके बाद बिहार के मुंगेर निवासी मनीष भी कुएं में उतरा तो उसकी भी वही दशा हुई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *