उत्तर प्रदेश देश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

प्रियंका का सरकार से सवाल- कहां से आएंगी 12 करोड़ कोविड वैक्सीन,क्या उत्पादन में 40% इजाफा हो गया?

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार से पूछा कि जून में 12 करोड़ वैक्सीन कहां से आएगी? क्या उत्पादकता में 40% इजाफा हो गया है। दरअसल प्रियंका गांधी का यह हमला सरकार से उस दावे पर है जिसमें कहा गया कि जून में 12 करोड़ वैक्सीन आएंगी।

अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा, मई माह में वैक्सीन उत्पादन क्षमता 8.5 करोड़ थी, जबकि वैक्सीन उत्पादन 7.94 करोड़ हुआ। 6.1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। जून में सरकार ने दावा कि 12 करोड़ वैक्सीन आएंगी। लेकिन कहां से? क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहां खर्च किए?
अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा।

वैक्सीन को लेकर कांग्रेस हमलावार

प्रियंका गांधी से पहले राहुल और सोनिय गांधी भी वैक्सीन की को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। एक दिन पहले राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल उठाया था। राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि देश के कई हिस्सों में वैक्सीन की भारी कमी है। राहुल गांधी ने अपने दावे से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा ‘कोरोना वैक्सीन देश की जरूरत है। आप भी इसके लिए अपनी आवाज बुलंद कीजिए क्योंकि सबको हक है सुरक्षित जीवन का।’

इससे पहले प्रियंका ने बुधवार को भी वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्पादन करने वाला देश है। इसके बावजूद देश में सिर्फ 3.4 फीसदी लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हो पाया है। भारत के भ्रमित टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कौन जिम्मेदार है? प्रियंका गांधी ‘जिम्मेदार कौन’ सीरीज के तहत सरकार से हर दिन वैक्सीनेशन और कोविड-19 को लेकर सवाल पूछ रही हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *