नई दिल्ली। रक्षाबंधन से पहले मोदी सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए 1625 करोड़ की राशि जारी की है। ‘आत्मनिर्भर नारी-शक्ति’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों से बात की।
मोदी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कोरोना में जिस प्रकार से बहनों ने देशवासियों की सेवा की, वो अभूतपूर्व है। चाहे मास्क, सैनिटाइजर या जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने की बात हो, महिलाओं की सखी समूहों का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने रक्षाबंधन पर महिलाओं की इसी भागीदारी को देखते हुए महिला उद्यमशीलता का दायरा बढ़ाने के लिए 1600 करोड़ रुपए से अधिक की घोषणा की। उन्होंने जनधन खाते का भी जिक्र किया।