उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल फीस घोटाले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मेरठ। स्कूल फीस घोटाले का मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्कूल फीस में 59 लाख रुपए का घोटाला किया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी।

मुख्य आरोपी स्कूल के पूर्व प्रबंधक को पुलिस ने बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। मेरठ पुलिस मुख्य आरोपी को वापस लाने के लिए बेगलुरू रवाना भी हो चुकी है। जल्द ही पुलिस आरोपी को फ्लाइट से दिल्ली लेकर पहुंचेगी, इसके बाद उसे मेरठ लाया जाएगा। शहर पहुंचने के बाद आरोपी पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

क्या है स्कूल फीस घोटाला ?

फीस घोटोला साल 2020 का है। कैंट में वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी का संचालन पार्श्वनाथ मंदिर कमेटी के हाथ है। कमेटी के मेंबर संजय जैन ने पांच नवंबर 2020 में स्कूल के तत्कालीन प्रबंधक रंजीत जैन व प्रिंसिपल याचना भारद्वाज पर फीस के 56.92 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

जिसकी एफआईआर सदर बाजार थाने में दर्ज कराई गई थी। स्कूल प्रशासन का आरोप था कि बच्चों से वसूली गई फीस कमेटी के बैंक खाते में जमा नहीं की गई। इस मामले में पुलिस ने 18 मार्च 2021 को प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया था। लेकिन मुख्य आरोपी स्कूल का पूर्व प्रबंधक रंजीत जैन फरार चल रहा था। करीब सात महीने बाद सदर बाजार पुलिस ने मुख्य आरोपी को बंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल और पूर्व प्रबंधक पर घोटाले से जुड़े दस्तावेज गायब करने को लेकर भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

बच्चों की फीस के 56.92 लाख निजी खाते में ट्रासंफर करने का आरोप

सदर बाजार के इंस्पेक्टर विजेंद्र राणा ने बताया कि ऋषभ एकेडमी में 1 अप्रैल 2020 से 20 सितंबर 2020 तक कुल 133.38 लाख रुपए फीस प्राप्त हुई थी। इसमें 70.45 लाख रुपए के खर्चे घटाने के बाद 6.51 लाख रुपए खाते में पाए गए थे। जबकि, शेष 56.92 लाख रुपए का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। स्कूल ने प्रबंधक व प्रिंसिपल पर आरोप लगाया था कि यह रकम आरोपियों ने अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर की थी।

काफी चर्चा में था मामला

फीस घोटाले का यह मामला मेरठ में काफी चर्चित रहा। जिसको लेकर लगातार जिलाधिकारी व कमिश्नर से भी शिकायत की गई। बाद में यह मामला शासन स्तर तक भी पहुंचा था। इसके बाद जिलाधिकारी मेरठ ने पूरे प्रकरण में जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। स्कूल के पूर्व प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद उसको वापस लाने की तैयारी है। मेरठ पुलिस मुख्य आरोपी को फ्लाईट से दिल्ली ला रही है। दिल्ली से उसको मेरठ लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *