यशवंत सिन्हा का बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद कंधार विमान अपहरण कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उस समय वाजपेयी मंत्रिमंडल में शामिल ममता बनर्जी ने खुद को आतंकवादियों के हवाले करने की बात कही थी।
आपको बता दें कि सिन्हा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में मंत्री थे। सिन्हा ने कहा कि जब इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर कंधार ले जाया गया था, उस समय कैबिनेट की बैठक में ममता बनर्जी ने कहा था कि यात्रियों के बदले वे बंधक बनने को तैयार हैं। वे आतंकियों के कब्जे में चली जाएंगी। आतंकवादी बंधकों को छोड़ दें, जो कुर्बानी देनी पड़ेगी, वह देश के लिए देंगी।सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी शुरू से फाइटर रही है।