उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

साल भर चले विवाद के बाद पति ने उठाया कदम

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पत्नी से तलाक के एक हफ्ते बाद पति ने दो मासूम बच्चों के साथ सामने घाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो एक बच्चे का शव सामने घाट क्षेत्र में गंगा में उतराया मिला। वहीं, पिता और एक अन्य पुत्र की तलाश NDRF के गोताखोर कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रामनगर क्षेत्र के बहादुरपुर पड़ाव का रहने वाला विनोद पटेल (32) अपने बेटे प्रियांशु (5) और अंशू (3) के साथ रमना गांव में अपनी बहन गौरी के घर रहकर खेती और मजदूरी करता था। विनोद की शादी सात वर्ष पूर्व अमराचक गांव की प्रियंका के साथ हुई थी। दोनों में साल भर से अक्सर झगड़ा होता था और इसी वजह से एक हफ्ते पहले ही तलाक हुआ था।

विनोद के पिता कल्लू ने बताया कि तलाक के बाद दोनों बच्चों के साथ विनोद अपनी बहन के घर पर ही था। बुधवार की रात विनोद अपने दोनों बच्चों के साथ घर के बरामदे में सोया हुआ था। इसके बाद उसका पता नहीं लगा। गुरुवार की सुबह जानकरी हुई कि उसने दोनों बेटों के साथ गंगा में छ्लांग लगा दी है।

रात 2:15 बजे के लगभग भांजों को तीनों नहीं दिखे तो शुरू हुई खोजबीन

विनोद के भांजों रिकू और गौरव ने बताया कि बुधवार की रात मामा खाना खाकर दोनों बच्चों के साथ सोये हुए थे। रात 2 बजे के लगभग उनकी नींद खुली तो मामा और उनके दोनों बेटे बिस्तर पर नहीं दिखे। घर में उनकी साइकिल भी नहीं खड़ी दिखी। इस पर उनकी खोजबीन शुरू की गई।

गुरुवार की सुबह सामने घाट पुल पर विनोद की साइकिल खड़ी दिखी तो गंगा में दोनों बच्चों के साथ छलांग लगाने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना पर आए NDRF के गोताखोरों ने तीनों की तलाश शुरू की। अंशू का ज़हव मिल गया है जबकि विनोद और प्रियांशु की तलाश जारी है।

पत्नी से तलाक के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर रहता था चिंतित

इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में यही बात सामने आई है कि पत्नी से अलगाव के बाद युवक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित रहता था। आशंका है कि इसी वजह से अवसादग्रस्त होकर उसने दोनों बच्चों को लेकर गंगा में छ्लांग लगा दी है। उधर, विनोद के आत्मघाती कदम की सूचना पाकर उसकी मां कांती देवी और बड़ा भाई संतोष भी घर से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *