वाराणसी। कोरोना काल में हर कोई अपने-अपने तरीके से जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। शिव प्रसाद गुप्ता मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में सिद्धेश्वर महादेव ट्रस्ट ओर से शुरू किए गए निःशुल्क भोजन वितरण जारी है। अस्पताल में नास्ता एवं खाना के लिए सैकड़ों पैकेट मरीजों, अटेंडेंट एवं कर्मचारियों के बीच भोजन उपलब्ध कराया गया। मालिक विक्रम सिंह बंटी ने कहा कि भोजन पूरी तरह घरेलू और पौष्टिकता से भरपूर बनाया जा रहा है, ताकि मरीजों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
अस्पताल प्रबंधन से बात कर मरीजों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है। भोजन वितरण में शारीरिक दूरी का पालन सहित अन्य गाइडलान का अनुपालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिद्धेश्वर महादेव ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई यह मानवीय सेवा आगे भी जारी रहेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टाफ़ो के साथ गगन मिश्रा, मनिष सिंह, विजय यादव, प्रभात यादव, मनोज सिंह, संतोष सिंह आदि का सराहनीय योगदान मिल रहा है।