उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

कांग्रेसियों ने निकाली ” भाजपा गद्दी छोड़ो ” पदयात्रा

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कैंट विधानसभा की पदयात्रा अस्सी घाट पर ” भाजपा गद्दी छोड़ो के संकल्प ” के साथ यात्रा अस्सी घाट माँ गंगा के तट पर संकल्प लेकर प्रारम्भ हुई जो अस्सी से होते हुए भदैनी,शिवाला,विजया तिराहा,भेलूपुर होते हुए कमच्छा , रथयात्रा,सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर प्रांगण पहुँच माँ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व राष्ट्र गान करके समाप्त हुयी ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय जननेता पूर्व मंत्री/विधायक मा0 श्री अजय राय जी उपस्थिति रहे

कार्यक्रम का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया

पदयात्रा व प्रदर्शन का संचालन महानगर महासचिव प्रिंस राय खगोलन,महानगर महासचिव आनंद सिंह,महानगर सचिव विकास दुबे,महानगर सचिव लालजी यादव,महानगर सचिव आशीष केशरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन व स्वागत प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मा0 श्री अजय राय ने कहा की अगस्त क्रांति के दिन ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ के नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और ध्वस्त कानून व्यवस्था ,काशी की बदहाल स्तिथी,माँ गंगा के स्वरूप से छेड़छाड़,काशी में परियोजनायो के नाम पर लगातार लूट, विधानसभा क्षेत्रों की बदहाली,अन्य मुद्दे पर जनविरोधी योगी सरकार को घेरे है।यह तो महीना ही क्रांति का है।हमलोगों ने पदयात्रा कर सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष उजागर किया गया।जनविरोधी नीतियों के विरोध में आज कांग्रेसजनों ने हुंकार भरा है।इस गूंगी बहरी भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने को हैं लेकिन इस पूरी अवधि में विकास तो कहीं दिखा नहीं चारो तरफ विनाश दिखा हर तरफ तबाही ही दिखाई दी हैं श्री राय ने कहा की भाजपा सरकारी संसाधन का दुरूपयोग करके लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ाई है।भाजपा की राजनीति झूठ और पाखण्ड के सहारे चल रही है। बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराकर जनता को झूठे प्रचार प्रसार से बरगलाने का काम हो रहा है।निश्चित रूप से आज हर वर्ग बेहाल व परेशान है।भाजपा की लोकतंत्र में जरा भी आस्था नहीं है। उसकी चाल है कि पूरा तंत्र ही लोक के हाथों से निकल जाए। उसकी मंशा है कि लोक पीछे रहे और तंत्र हावी रहे। मंहगाई, बेरोजगारी, नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा और किसानों के ऊपर तीन काले कृषि कानूनो की मार भाजपाराज की देन है। किसानों को लागत का डेढ़ गुना तो मिला नहीं। एम.एस.पी. उसे मिलने वाली नहीं है, ऐसे में किसानों की आय 2022 तक दोगुना कैसे होगी? रसोई गैस के दाम एक हजार रुपए तक पहुंच गए हैं।भाजपा राज में हो रही हत्याओं से उत्तर प्रदेश में भय व्याप्त हैं। जनता को कांग्रेस पार्टी से उम्मीद है।जनता ने भी तय कर रखा है कि वह 2022 में विधान सभा चुनावों में प्रियंका गाँधी जी के अगुवाई में आगे बढ़ेंगे।साथ श्री राय ने भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई दी।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की आज अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेसजनों का पदयात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष है।योगी सरकार में चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर लगाये गए तीन काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर संघी प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतों के खिलाफ यह पदयात्रा हुई निश्चित यह आगाज है।इस जनविरोधी सरकार चेहरा बेनकाब करना पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।कांग्रेस पार्टी जनमुद्दों पर सँघर्ष करती रहेगी।भाजपा का चाल चरित्र आमजनमानस के सामने है।प्रचार-प्रसार के बल पर चलने वाली सरकार अब टिकेगी नही 2022 में इस निकम्मी सरकार का अंत तय है।

पदयात्रा में पूर्व विधायक अजय राय,प्रदेश सचिव इमरान खां,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,वरिष्ट नेता अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ट नेता ओमप्रकाश ओझा,,रामनगर पालिका चेयरमैन रेखा शर्मा,मुर्तजा समशी, नेता पार्षद दल सीताराम केशरी,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,प्रिंस राय खगोलन,पूनम कुंडू,अमृता पाण्डेय,मनीष मोरोलिया,आनंद सिंह,फसाहत हुसैन बाबू,रमजान अली पार्षद,अशोक सिंह,हसन मेहदी कब्बन,सफक रिजवी,अमान भाई,रौशनी कुशल जायसवाल,पंकज सिंह डब्लू,चंचल शर्मा,विकास दुबे,लालजी यादव,आशीष केशरी,विश्वनाथ कुँवर,मयंक चौबे,विपिन सिंह,राजेन्द्र गुप्ता,सुनील राय,ओम शुक्ला,ऋतु पाण्डेय,पार्षद मीनू शर्मा,ऋषभ पाण्डेय,रमन शर्मा,पार्षद साजिद अंसारी,पार्षद अफजाल अंसारी,पार्षद असलम खां,पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा,पूनम कुंडू,मीरा तिवारी,हरीश मिश्रा,साकेत शुक्ला,अखिलेन्द्र त्रिपाठी,अखिल सिंह, डॉ राजेश गुप्ता,रामजी गुप्ता,राजकुमार मिश्रा,रोहित दुबे,परवेज खान,किशन यादव,विकास कन्नोडिया,अरुण सोनी, अजय जयसवाल,पुनीत मिश्रा,विनीत तिवारी,मित्तल साहनी, मनोज शर्मा,इमाम रजा,अर्जुन पाण्डेय,अफसर खान, मो.उजैर,अश्वनी यादव, बबलू बिंद, इम्तियाज अली आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *