उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

कांग्रेसजनों ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मैदागिन पार्टी कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्य तिथि मनाई गई। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया व पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी व संगठन विस्तार पर चर्चा हुआ।

मुख्य रूप से प्रदेश सचिव व वाराणसी शहरी क्षेत्र के प्रभारी इमरान खान उपस्थिति रहे

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की आदर्शवादी, और सिद्धांतवादी छवि के महानायक थे पंडित जवाहरलाल नेहरू जी।उनका मानना था कि जो इंसान अपने उद्देश्य, सिद्धांत और आदर्शों को भूल जाते हैं तो उन्हें सफलता हाथ नहीं लगती। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी एक ऐसे राजनेता थे जिन्होनें अपने व्यक्तित्व का प्रकाश हर किसी के जीवन पर डाला है। यही नहीं पंडित नेहरू एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार है व आधुनिक भारत का शिल्पकार है। वह एक आदर्शवादी और महान स्वतंत्रता सेनानी थे।नेहरू जी में देशभक्ति की भावना शुरु से ही थी साथ ही उनके जीवन से कई सीख सीखने को मिलती है वे सभी के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं.आजाद भारत के अग्रणी योद्धा,आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय पं.जवाहरलाल नेहरू जी की स्मृति दिवस पर हम कांग्रेसजन विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव इमरान खान,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,उपाध्यक्ष में फसाहत हुसैन बाबू ,शिव जी सिंह,सैयद हसन अंसारी,असलम खां, कोषाध्यक्ष मनीष मोरोलिया,महासचिव में डॉ राजेश गुप्ता ,मनीष चौबे,आशिष सिंह,सुफियान अंसारी,सचिव में विकास दुबे,लालजी यादव,मनीष शर्मा,प्रभात वर्मा,आसिष केशरी,समीम खां, मनोज यादव,अमित मौर्या, किशन यादव ,रोहित केशरी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *