देश लेटेस्ट न्यूज़

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत

मुंबई। IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले लीग मुकाबले हार का सामना करना पड़ा साथ ही के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी।‘
बयान के अनुसार, ‘आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया।‘

तीन बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स ने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (85) और पृथ्वी साव (72) के बीच 138 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *