लखनऊ। यूरोपियन स्टाइल में जल्द ही आपको AC 3 टियर कोच में फ्लाइट जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। कपूरथाला की रेल कोच फैक्ट्री में यूरोपियन स्टाइल का AC इकॉनमी कोच तैयार हुआ है। इसे रेल कोच फैक्ट्री के GM रविंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली खेंप में 15 कोच तैयार किए गए हैं। इनमें 10 कोच प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल के लिए भेजा गया है, जबकि 5 अन्य मुंबई जोन के लिए दिया गया है। आने वाले दिनों में कई अन्य कोच इसी स्टाइल में तैयार किए जाने हैं। इस स्टाइलिश और स्टैंडर्ड सुविधाओं वाले कोच की फोटो सामने आई है। 5 फोटो में देखिए… कितना खास है ये कोच।