उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

हथगोले चलाने के मामले में पूर्व प्रधान समेत 20 गिरफ्तार

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के ग्राम बेरिया में दो पक्षों में हथगोले चलने के मामले में पुलिस ने बीस लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपित वसीम सहित अन्य फरार बताए जाते हैं। पुलिस पर राजनीतिक दबाव के चलते आरोपितों को गिरफ्तार करने के बजाय अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के आरोप लग रहे हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि परिवार की महिलाएं घर छोड़कर कहीं चली गई हैं। इस विवाद की वजह ग्राम प्रधान के चुनाव में वोट न देना बताई जा रही है। नव निर्वाचित प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच लड़ाई का खामियाजा बेकसूर ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। चर्चा यह भी एक वोट के डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। वहीं इसी बीच गांव में मारपीट का एक और वीडियो वायरल हुआ है।

दारोगा को दे दिया सीयूजी नंबर : गांव में तनाव का माहौल है और सीयूजी नंबर थाना अध्यक्ष ने एक एसआई को दे दिया। एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें अभी सीयूजी नंबर दे दिया गया है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार: पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि प्रधानी को लेकर हुए बवाल के बाद गांव का निरीक्षण का स्थिति का जायजा लिया गया है। गांव में फिलहाल पूरी तरह से शांति है। आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातर दबिश दे रही है। किसी को भी अराजकता नहीं करने दी जाएगी। जिस किसी की भी इसमें संलिप्तता होगी, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *