उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

27 साल पहले हुआ था दुष्कर्म, बेटे ने पूछा पिता का नाम तो दर्ज हुआ मामला

HBCNews.in

जिले में 12 साल की उम्र में कथित रूप से दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने घटना के 27 वर्ष बाद अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। बड़े होने पर बच्चे ने अपने पिता का नाम जानने की कोशिश की जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें: पीएम की पार्टी वालों ने महिला पत्रकार को नंगा कर नचाया और वीडियो भी बनाया

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार के अनुसार करीब 27 वर्ष पहले किशोरी अपनी बहन और बहनोई के घर शाहजहांपुर में रहती थी। इस दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाला नाकी हसन एक दिन उसके घर में घुस आया और उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। यही नहीं हसन के बाद उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी किशारी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। कुमार ने बताया कि उस वक्त पीड़िता की उम्र 12 साल थी।

यह भी पढ़ें: महिला ने नाबालिग का किया रेप, ट्यूशन पढ़ने जाता था लड़का

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 13 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई थी और 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस बच्चे को शाहाबाद क्षेत्र के उधमपुर गांव के एक व्यक्ति को दे दिया गया। इसी बीच पीड़िता के बहनोई का स्थानांतरण रामपुर जिले में हो गया और किशोरी भी उनके साथ चली गई। बहनोई ने किशोरी की शादी गाजीपुर जिले के एक व्यक्ति के साथ करा दी, परंतु 10 वर्ष बाद जब उसके पति को दुष्कर्म की घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

यह भी पढ़ें: सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए गदहों को मारकर खा रहे हैं लोग

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद महिला अपने गांव आकर रहने लगी। कुमार ने बताया कि अब तक महिला का बेटा बड़ा हो गया था और उसने अपने माता पिता के बारे में जानना चाहा तो उसे उसकी मां का नाम बता दिया गया। इसके बाद बेटे ने अपनी मां से मुलाकात की और उसे पूरी घटना की जानकारी मिली। महिला की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *