वाराणसी

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के नाम का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

वाराणसी। HBCNews.in

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक कर्नल रणजीत उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमलाकान्त उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गणेश दत्त शास्त्री, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित दिनेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि केंद्रीय ब्राह्मण महासभा एक रजिस्टर्ड संस्था है, जिसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत वर्ष है। जिसका सोसायटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन संख्या 487 रजिस्टर्ड है। इस रजिस्ट्रेशन संख्या और संस्था के मूल नाम का कुछ लोग दुरुपयोग कर ब्राह्मण समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जेपी मेहता कॉलेज में ब्रेंच के नीचे मिला नर कंकाल, कोरोना काल में स्कूल बना था शेल्टर होम

संस्थापक कर्नल रणजीत उपाध्याय ने बताया कि सर्वप्रथम इस संस्था का राष्ट्रीय महामंत्री होने के नाते मैंने रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराया था और इस संस्था का मुख्य कार्यालय बजरंग भवन, अमरावती नगर सुंदरपुर है। इधर संज्ञान में आया है कि कुछ लोग इस संस्था के नाम और रजिस्ट्रेशन संख्या का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में सब रजिस्ट्रार सोसाइटी को प्रमाण और साक्ष्य के साथ लिखित रूप से सूचित किया गया है कि वह असंवैधानिक रूप से इस संस्था के नाम का उपयोग कर ब्राह्मण समाज में भ्रामक स्थिति पैदा करने वालों पर संवैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सेक्स मेरी जिंदगी के सबसे खराब 90 सेकेंड, पॉर्न स्टार ने किया खुलासा

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पंडित दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश में ब्राम्हण कल्याण बोर्ड की स्थापना हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान को समाज के प्रबुद्ध लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विद्वानों की सबसे प्रतिष्ठित संस्था काशी विद्वत परिषद एवं कई ब्राह्मण संगठनों का भरपूर समर्थन आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें: गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बना लिए 87 पॉर्न वीडियो, वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद मुंबई में गिरफ्तार

इस अवसर पर कर्नल रणजीत उपाध्याय द्वारा लिखित नीति नामा पुस्तक का विमोचन भी किया गया। प्रेस वार्ता में युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी पंडित आमोद दत्त शास्त्री, युवा मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदेश के सहप्रभारी पंडित विरेन्द्र मिश्र, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिपाठी, युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी पीयूष पाण्डेय मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *